शुक्रवार, 16 जनवरी 2009

गौशालाओं को 15 लाख रूपये की सहायता का अनुमोदन जिला गौपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड की बैठक संपन्न

गौशालाओं को 15 लाख रूपये की सहायता का अनुमोदन जिला गौपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड की बैठक संपन्न

ग्वालियर 14 जनवरी 09 । जिले की छ: गौशालाओं को 15 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मिलेगी । इस आशय का अनुमोदन आज राज्य गौ पालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री पद्म बरैया की मौजूदगी एवं जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न जिला गौपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड की बैठक में लिया गया । स्थानीय राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संचार संस्थान में संपन्न हुई इस बैठक में जिला बोर्ड के सदस्यों समेत उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डा. रमेश श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे ।

       जिला कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को नगर में आवारा रूप से घूमने वाले पशुओं के प्रबंधन के लिये उचित कदम उठाने की हिदायत दी । उन्होंने कहा कि  इस संबंध में जिला गौ पालन एवं पशु संवर्धन में प्रस्ताव लाया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि संबंधित अधिकारी गौ शालाओं को मुहैया कराई जाने वाली राशि का पूर्ण सदुपयोग हो इस बात का भी ध्यान रखें।

       उप संचालक पशुचिकित्सा सेवायें डा. रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि आज आयोजित हुई जिला गौपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड की बैठक में आदर्श गौशाला के लिये चार लाख रूपये, केदार धाम गौशाला के लिये साढ़े चार लाख रूपये, गोपाल गौशाला के लिये ढाई लाख रूपये, हीरा भूमिया गौशाला के लिये ढाई लाख रूपये, देवखो परमहंस गौशाला के लिये ढाई लाख रूपये तथा जेल स्थित सुरभि गौशाला के लिये 50 हजार रूपये की राशि का अनुमोदन किया गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी