सोमवार, 12 जनवरी 2009

21 जनवरी को प्रात: 9 बजे सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा

21 जनवरी को प्रात: 9 बजे सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा

कलेक्टर ने आयोजन को सफल बनाने हेतु निर्देश दिये

ग्वालियर 7 जनवरी 09। जिले में प्रत्येक शासकीय, अशासकीय विद्यालयों तथा कॉलेजों में 21 जनवरी को प्रात: 9 बजे आयोजित किये जाने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन हेतु जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया , जिसमें अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार में सम्मिलित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये।

 कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने कहा कि सूर्य नमस्कार सामूहिक व्यायाम का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो कि पूरे प्रदेश में 21 जनवरी को प्रात: 9 बजे एक साथ आयोजित किया जायेगा। उन्होंने संकुल प्राचार्यों तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अपील की, कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्र -छात्राओं को सम्मिलित कर विगत वर्ष से अधिक उपस्थिति दर्ज कराते हुए लोगो में योग के प्रति जाग्रति का संदेश दें। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री आर के. जैन ने बताया कि प्रत्येक स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाना है इसके लिये मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जो कि विद्यालय में सूर्य नमस्कार हेतु प्रशिक्षण देंगे। इस कार्यक्रम की रिहर्सल 10,14 एवं 17 जनवरी को की जायेगी। सूर्य नमस्कार के साथ तीन प्रकार के प्राणायामों को भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा। जिन विद्यालयों में ग्राउण्ड उपलब्ध नहीं है वे पास के विद्यालय अथवा सार्वजनिक ग्राउण्डों में सूर्य नमस्कार करावें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मंत्रीगण सांसद महापौर, अध्यक्ष जिला पंचायत, विधायकगण, अध्यक्ष नगर पालिका एवं नगर पंचायत, अध्यक्ष जनपद पंचायत, जिला एवं जनपद पंचायतों के सदस्यगण, पार्षदगण, पालक शिक्षक संघ, विभिन्न योग संस्थाएँ, के अलावा स्वयं सेवी संस्थाओं, सहकारी संस्थाओं आदि से इस कार्यक्रम में सहभागिता हेतु अनुरोध किया जावे।

       जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.के. द्विवेदी ने बताया कि सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में 21 जनवरी को कक्षा 5 वीं से 12 वीं तक के तथा महाविद्यालयीन विद्यार्थी सम्मिलित रहेंगे।  छात्र-छात्राओं तथा अन्य सहभागियों की उपस्थिति प्रात: 8 बजे सुनिश्चि करें। कार्यक्रम में जिला योग प्रशिक्षक श्री अनिल कुमार दुबे, जिला क्रीड़ा अधिकारी के.के. शर्मा जिला योग प्रभारी श्री रामबिहारी गुप्ता के अलावा महाविद्यालयों तथा संकुल केन्द्रों के प्रचार्य उपस्थित रहेंगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: