लोक संगीत सभा का आयोजन 21 जनवरी को
ग्वालियर 19 जनवरी 09। आकशवाणी ग्वालियर द्वारा लोक संगीत सभा का आयोजन 21 जनवरी 09 को सांय 7 बजे श्रीमंत माधवराव सिंधिया सभागार मध्य प्रदेश चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्ड्रस्ट्रीज ग्वालियर में किया जा रहा है।
केन्द्र निदेशक आकाशवाणी ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसार भारती निगम के तत्वावधान में आकशवाणी ग्वालियर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अमृतसर से सुश्री गुरूमीत कौर बाबा और साथी, भिलाई की सुश्री ऊषा बाई बारले और साथी तथा सागर मध्य प्रदेश के राजू पटेल और साथी अपना लोक संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। केन्द्र निदेशक द्वारा आमंत्रितजनों से समय पूर्व पहुंच कर कार्यक्रम का आनंद उठाने की अपील की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी