सोमवार, 12 जनवरी 2009

79 हजार 353 कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित

79 हजार 353 कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित

 

ग्वालियर 11 जनवरी 09 । किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत जिले में योजना के शुरू होने से लेकर अब तक कुल 79 हजार 353 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये जा चुके हैं । इन कार्डों की स्वीकृत सीमा 316 करोड़ 49 लाख 60 हजार रूपये है ।

       जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री आर बी शुक्ला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 31 मार्च 08 की स्थिति में 282 करोड़ 9 लाख 43 हजार रूपये स्वीकृत सीमा के 68 हजार 096  कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये गये थे । लेकिन इस वित्तीय वर्ष में एक अप्रेल 08 से 31 दिसम्बर 08 तक 34 करोड़ 40 लाख 17 हजार रूपये स्वीकृत सीमा के कुल 11 हजार 257 कार्ड वितरित किये जा चुके हैं । इस प्रकार अब तक कुल 79 हजार 353 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदाय किये जा चुके हैं । श्री शुक्ला ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में सेंट्रल बैक आफ इंडिया द्वारा 1150 किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये गये हैं । इसी प्रकार स्टेंट बैंक आफ इंडिया द्वारा 509, स्टेट बैंक आफ इन्दौर द्वारा 717, बैंक आफ इंडिया द्वारा 147, यूको बैंक द्वारा 88, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 25, पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा 89, ओबीसी द्वारा 50, नर्मदा सतपुड़ा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा 757 तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा 7725 किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये गये हैं ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी