सोमवार, 12 जनवरी 2009

परिवार कल्याण एवं अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत समन्वय समिति गठित

परिवार कल्याण एवं अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत समन्वय समिति गठित

ग्वालियर 7 जनवरी 09। जिले में परिवार कल्याण कार्यक्रम एवं अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले मेगा कैम्पों के सफल आयोजन हेतु कार्ययोजना निर्धारण एवं क्रियान्वयन के लिये जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय समन्वय समिति गठित की गई है।

       कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस समिति में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संयुक्त संचालक जनसम्पर्क, जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, स्टेट कोर्डिनेटर, एन एस व्ही. रिसोर्स सेंटर, जी आर. मेडीकल कॉलेज के नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं वाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डी बी सी एस., जिला परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, एल टी टी. सर्जन डॉ. दीप्ति दत्ता व एन एस व्ही. सर्जन डॉ. एन एन. त्रिपाठी को सदस्य बनाया गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: