शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिये आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभावी ढंग से हो-कलेक्टर
आईएमएनसीआई कार्यक्रम में ग्वालियर जिला भी शामिल
ग्वालियर 14 जनवरी 09। शिशु मृत्युदर में कमी लाने के मकसद से राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाये जा रहे आईएमएनसीआई कार्यक्रम में ग्वालियर जिले को भी शामिल किया गया है । इस कार्यक्रम के तहत गठित जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक जिला कलेक्टर श्री आकश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक में कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में विषय विशेषज्ञों द्वारा पावर पाइंट प्रजेन्टेंशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी । यहां राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संचार संस्थान में आयोजित हुई बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. अर्चना शिंगवेकर, सिविल सर्जन डा. कल्पना जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सीमा शर्मा, तथा स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।
जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत खंड स्तर पर आयोजित किये जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभावी होने चाहिये । उन्होंने स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अमले के समन्वय पर जोर देते हुये कहा कि इस कार्यक्रम समेत स्वास्थ्य से जुड़े हर कार्यक्रम की सफलता के लिये इन विभागों का समन्वय निहायत जरूरी है। अत: प्रशिक्षण में भी इस बात का ध्यान रखा जाये ।
बैठक में बताया गया कि जिले में आईएमएनसीआई कार्यक्रम के तहत 24 प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से 576 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा । सर्वप्रथम डबरा विकासखंड के स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी अमले को प्रशिक्षित किया जायेगा ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी