शुक्रवार, 16 जनवरी 2009

आर्थिक सहायता मिलने से अच्छा लग्यो साहब

आर्थिक सहायता मिलने से अच्छा लग्यो साहब

ग्वालियर, 15 जनवरी 09/ राज्य शासन की असंगठित श्रमिक कल्याण योजना के तहत गढाई मोहल्ला निवासी पत्थर तोड़क मजदूर श्री सुधर सिंह पुत्र देवी राम प्रजापति को दो वर्ष पूर्व कल्पना (18 वर्ष) की शादी के लिये श्रम विभाग से 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता मिली थी, इससे उसने अपनी वयस्क पुत्री के हाथ पीलेकर राहत की साँस लीं ।

       चर्चा के दौरान उसने बताया कि राहत राशि मिलने से उसे बहुत अच्छा लगा । राज्य शासन की यह योजना गरीबों के लिये डूबते को तिनके का सहारा साबित हो रही है । म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मण्डल की असंगठित श्रमिक कल्याण योजना के तहत श्रमिकों को जन्म के समय प्रसूति सहायता, बच्चों को पढ़ने के लिये छात्रवृत्ति, प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार, पुत्री के विवाह के लिये आर्थिक सहायता, चिकित्सा लाभ,दुर्घटना बीमा लाभ, मृत्यु के समय सामान्य बीमा लाभ तथा अन्तेष्टि के समय 2 हजार रू. की अनुग्रह राशि दी जाती है । इन सहायताओं से श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा कवच मिला है । इसकी दो और पुत्रियों की शादी होना भी इसी योजना से होना है ।

      इस योजना से श्रमिकों के जीवन में एक नई रोशनी पैदा की हैं । जीवन जीने की नई राह का आसरा मिला है । ठीक ही कहा गया है कि ''जिन ढूढ़ा तिन पाइयाँ, गहरे पानी पैठि''

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी