हज यात्रियों को इन्टरनेशनल पासपोर्ट बनवाने की सलाह
भोपाल 19 जनवरी 09।मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी ने आगामी हज 2009 में हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों से इन्टरनेशनल पासपोर्ट बनाने का पुन: आग्रह किया है। स्टेट हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी श्री ए.डब्ल्यू. कुरैशी ने इच्छुक हज यात्रियों को पुन: सूचित किया है कि वे अपने इन्टरनेशनल पासपोर्ट बनवाने की कार्यवाही कर लें ताकि हज यात्रा के आवेदन करते समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय हज कमेटी मुम्बई ने रायल एम्बेसी सउदी अरबिया, न्यू दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार आगामी हज वर्ष 2009 से स्टेट हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर जाने के लिये इन्टरनेशनल पासपोर्ट का होना आवश्यक होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी