शुक्रवार, 16 जनवरी 2009

जिले में पुरूष नसबंदी के लिये मेगा केम्प लगेंगे

जिले में पुरूष नसबंदी के लिये मेगा केम्प लगेंगे

कलेक्टर ने बैठक लेकर राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम की लक्ष्य पूर्ति के दिये निर्देश

 

ग्वालियर 14 जनवरी 09 । राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत जिले में मौजूदा माह के दौरान 20 जनवरी से 31 जनवरी तक मेगा पुरूष नसबंदी शिविर (एनएसव्ही )आयोजित किये जायेंगे। इन शिविरों को सफलता पूर्वक आयोजित कराने के सिलसिले में जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने आज संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

       जिला कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुरूष नसबंदी का लक्ष्य प्राप्त करने क लिये जिले के मैदानी अमले को सचेत करें । उन्होंने राजस्व, स्वास्थ्य, पंचायत तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के लिये विभागवार लक्ष्य निर्धारित किया है । कलेक्टर ने कहा कि गांव-गांव में मैदानी अमले के माध्यम से लोगों को प्रेरित करें कि पुरूष नसबंदी एक साधारण आपरेशन है इसके लिये नसबदीं कराने वाले को 1200 रूपये तथा उसे प्रेरित करने वाले व्यक्ति को 200 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है ।

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. अर्चना शिंगवेकर ने बताया कि पुरूष नसबंदी आपरेश के लिये खंड स्तर पर डबरा, भितरवार, हस्तिनापुर व बरई में केम्प लगेंगें । इसके अलावा ग्वालियर शहर में जिला चिकित्सालय मुरार तथा सिविल अस्पताल ग्वालियर एवं जनकगंज में एनएसव्ही ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है । साथ ही सिटी सेंटर स्थित एनएसव्ही रिसोर्स सेंटर में भी आपरेशन किये जायेंगे ।

       एनएसव्ही आपरेशन के विशेषज्ञ चिकित्सक डा. आर पी शर्मा ने बताया कि महिला नसबंदी की अपेक्षा पुरूष नसबंदी काफी आसान होती है । इसलिये अब पुरूष नसबंदी का प्रचलन देश में तेजी के साथ बढ़ रहा है ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी