दण्डित बंदी की मृत्यु के संबंध में साक्ष्य आमंत्रित
ग्वालियर, 9 जनवरी 09 / मृतक दण्डित बंदी की मृत्यु के कारणों की जाँच न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी ग्वालियर श्री एच.के.कौशिक द्वारा की जायेगी । जाँच 17 जनवरी 09 को जिला एवं सत्र न्यायालय में होगी ।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय जेल ग्वालियर के दण्डित बन्दी मोहन पुत्र मुन्ना उम्र 36 वर्ष जाति आदिवासी, निवासी एरावन थाना सतनवाड़ा जिला शिवपुरी की 21 नवम्बर 08 को एम्स नई दिल्ली में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी । बन्दी की मृत्यु की घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति या संस्था को कोई भी अभ्यावेदन, शपथ पत्र, साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह 17 जनवरी 09 को जिला एवं सत्र न्यायालय ग्वालियर में जाँच अधिकारी एवं न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री कोशिक के समक्ष सुबह ठीक ग्यारह बजे उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं । अवधि व्यतीत होने के बाद इस संबंध में की गई कोई भी आपत्ति मान्य एवं स्वीकार योग्य नहीं होगी ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें