आई.एच.एस.डी.पी. योजना में भवन निर्माण करने वाले ठेकेदारों को भुगतान समय पर होगा : डॉ. पवन शर्मा
ग्वालियर दिनांक 15.01.2009- निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा आज आई.एच.एस.डी.पी. योजनांतर्गत प्रस्तावित 4500 भवनों के निर्माण के लिये शहर के ठेकेदारों तथा बिल्डरों की बैठक आयोजित की तथा बैठक में शहर के ठेकेदारों व बिल्डरों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने बताया कि आई.एच.एस.डी.पी. योजनांतर्गत गरीबों के मकान बनाने के लिये केन्द्र सरकार से पर्याप्त मात्रा में अनुदान राशि की प्राप्ति निगम को हो चुकी है इसलिये इस योजना में ठेकेदारों को भुगतान में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं होगा।
ज्ञातव्य हो कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा आई.एच.एस.डी.पी. योजना के तहत भवन निर्माण करने के लिये अनेकों बार विभिन्न राष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराये गये, किन्तु बिल्डिंग निर्माण्ा से संबंधित व्यवसायियों द्वारा रूचि न लेने के कारण इस योजना का कार्य अभी तक प्रांरभ नहीं हो पाया है। निगमायुक्त डॉ. पवन शर्मा द्वारा योजना में प्रस्तावित भवनों के निर्माण की धनराशि की समुचित व्यवस्था का आश्वासन दिये जाने के बाद अनेक स्थानीय तथा राष्ट्र स्तरीय भवन निर्माता व्यवसायियों द्वारा योजना हेतु अपनी टेण्डर दरें देने का आश्वासन दिया गया है।
आज की इस बैठक में सिटीप्लानर विष्णु खरे के साथ शहर के प्रमुख भवन निर्माण एजेंसियों के ठेकेदार उपस्थित हुये।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी