जलकर वसूली अभियान ने जोर पकडा
ग्वालियर दिनांक 13.01.2009-निगमायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा के निर्देशानुसार शहर में चलाये जा रहे जलकर वसूली अभियान के तहत वार्ड 24 अंतर्गत गोले का मंदिर क्षेत्र में आने वाली रजनीगंधा अपार्टमेंट क्षेत्र मेंएम. एस. चौबे, उपयंत्री एवं उनकी वार्ड के वसूली दल द्वारा कार्यवाही करते हुये अवैध जल कनेक्शनधारकों के विरूध्द कार्यवाही के दौरान 8 अवैध नल कनेक्शन काटे गये तथा कनेक्शनधारियों पर वकाया राशि 7604/- रू. वसूल किये गये । इसी क्रम में वार्ड 28 के अंतर्गत आदित्य पाण्डे, उपयंत्री के मार्गदर्शन में वसूली दल द्वारा कार्यवाही करते हुये तीन अवेध जल नल कनेक्शनों को काटा गया।
मुरार उपखण्ड के सहायकयंत्री ए.पी.एस. भदौरिया ने अपने अधीनस्थ समस्त उपयंत्रीयों को निर्देश जारी कर वसूली अभियान प्रतिदिन चलाये जाने हेतु समस्त अधीनस्थ वार्डो में निर्देश दिये है एवं जल उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपनी बकाया जलकर राशि ठाटीपुर एवं मुरार कनेक्शन सेंटर पर जमा करें एवं अपने अवैध कनेक्शन को रूपये 2460/- जमा कर वैध करावें एवं अप्रिय स्थिति से बचें।
लश्कर पूर्व के सहायकयंत्री जागेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुये बताया है कि वार्ड क्र. 40 में 6 अवैध कनेक्शनों को वैध किया गया जिसमें 3200/- रू. वसूल किये गये एवं वार्ड क्र. 38 में 18400/- रू. जो बकाया थे, अभियान के दौरान वसूल किये गये।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें