स्वास्थ्य मंत्री श्री अनूप मिश्रा आज करेंगे चिकित्सालय भवन का शिलान्यास
ग्वालियर 14 जनवरी 09 । लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री श्री अनूप मिश्रा गुरूवार 15 जनवरी को प्रात: 11 बजे जिला चिकित्सालय परिसर मुरार में बनने वाले 200 शैय्याशुक्त नवीन भवन का शिलान्यास करेंगें । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे । स्वास्थ्य मंत्री श्री मिश्रा श्री तोमर के साथ इसी दिन सांय 4 बजे हाट बाजार फूलबाग में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें