ग्वालियर व दतिया जिले को सूखा राहत व पेयजल के लिए राशि आवंटित
भोपाल: पांच जनवरी,2009 राज्य शासन ने सूखा एवं पेयजल समस्या से प्रभावित चार जिलों के लिए एक करोड़ 53 लाख अस्सी हजार रूपये की राशि आवंटित की है। यह राशि ग्वालियर, दतिया, सागर, और जबलपुर जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में सूखा राहत और पेयजल आपूर्ति पर खर्च की जाएगी।
आवंटित राशि में से ग्वालियर जिले को 33 लाख रूपये, दतिया जिले को 42 लाख रूपये, सागर जिले को 73 लाख 65 हजार रूपये की राशि और शाजापुर जिले को पांच लाख 15 हजार रूपये की राशि आवंटित की गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी