मंगलवार, 17 फ़रवरी 2009

हरिशंकरपुरम में लगाये गये शिविर में सम्पत्तिकर के रूप में 1,16,265/- रू. वसूल किये गये

हरिशंकरपुरम में लगाये गये शिविर में सम्पत्तिकर के रूप में 1,16,265/- रू. वसूल किये गये

ग्वालियर दिनांक 16.02.2009- निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा के निर्देशन पर हरिशंकरपुरम कमेटी हॉल में सम्पत्तिकर की समस्याओं से संबंधित दिनांक 15 फरवरी 2009 को शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 5 प्रकरणों का मौके पर हीनिराकरण किया गया एवं सम्पत्तिकर के रूप में 1,16,265/- रू. वसूली किये गये।

       शिविर में वार्ड क्र. 38 के पार्षद गंगाराम बघेले, सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी बालकदास मौर्य, देवेन्द्र बुधोलिया, कर संग्रहक एवं सम्पत्तिकर विभाग का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

       दिनांक 17 फरवरी 2009 को वार्ड क्र. 40 में कैम्प का आयोजन किया जाना था जिसे किन्हीं कारणों से निरस्त कर दिया गया है। अब दिनांक 21 फरवरी 2009 को वार्ड क्र. 40 में कैम्प आयोजित होगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी