सम्पत्तिकर शिविर का आयोजन 8 फरवरी को हरीशंकरपुरम पार्क में
ग्वालियर दिनांक 06.02.2009- नगर निगम द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि नागरिको की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुये सम्पत्तिकर शिविर का आयोजन 8 फरवरी रविवार को हरीशंकरपुरम स्थित पार्क में प्रात: 9 बजे से किया गया है।
सम्पत्तिकर प्रभारी अभय राजनगांवकर द्वारा जनता से अपील की है कि वे आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बकाया सम्पत्तिकर एवं चालू सम्पत्तिकर जमा करावे। शिविर में उपस्थित अधिकरियों द्वारा उनके प्रकरणों का निराकरण स्थल पर ही किया जावेगा। आयोजित शिविर में सम्पत्तिकर वसूली से संबंधित वे स्वयं एवं उनका स्टॉफ उपस्थित रहेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी