स्थाई एवं निरंतर लोक अदालत का आयोजन आज
ग्वालियर 12 फरवरी 09। जिला न्यायाधीश श्री ए के. मिश्रा, के मार्गदर्शन में आगामी 13 फरवरी को जिला न्यायालय परिसर मे स्थाई एवं निरंतर लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी, मोटरयान दुर्घटना क्लेम आदि, के प्रकरणों का निराकरण किया जाना है।
इस लोक उपयोगी सेवाओं की लोक अदालत का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वायु, सड़क, या जल द्वारा परिवहन सेवा से संबंधित, डाक-तार, या दूरभाष सेवा, प्रकाश, जल का प्रदाय सेवा से संबंधित प्रकरण, सार्वजनिक मल वाहन या सवच्छता से सम्बन्धित, चिकित्सालय या औषधालय सेवा से संबंधित तथा बीमा सेवा से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी