शुक्रवार, 6 मार्च 2009

एक अपराधी पर 10 हजार का इनाम घोषित

एक अपराधी पर 10 हजार का इनाम घोषित

ग्वालियर 2 मार्च 09। पुलिस उपमहानिरीक्षक ग्वालियर श्री आदर्श कटियार द्वारा बंटी उर्फ हमीद खाँ पुत्र हबीब खा की गिरफ्तारी प 10 हजार रूपये का नगद इनाम घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरखेड़ी मेवाती निवासी हाल निवास आनन्दपुर मोइया थाना रघौगढ़ जिला गुना बंदी उ र्फ हमीद खॉ पुत्र हबीब खा जाति मेबाती मुसलमान पर 19 अपराध पंजीबध्द है। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अदर्श कटियार द्वारा इस अपराधी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। जारी आदेश के मुताबिक इस अपराधी को जो बंदी बनाएगा या बंदी करवाने या उसका बन्दीकरण का विरोध किये जाने पर विधि संगत बल प्रयोग कर बंदी करने या करवाने के लिये जो सूचना देगा उसे 10 हजार रूपये के इनाम से पुरस्कृत किया जायेगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी