लश्कर पूर्व क्षेत्र से 55980/- रू. बकाया जलकर वसूल किया गया
ग्वालियर दिनांक 06.03.2009& निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे जलकर वसूली अभियान के अंतर्गत सहायकयंत्री जागेश श्रीवास्तव, जलप्रदाय उपखण्ड लश्कर पूर्व द्वारा विभिन्न वार्डों में बकाया जलकर वसूली की गई । वार्ड क्र. 2, 3, 32, 38, 39, 40, 41, 58 एवं 59 से आज बकाया जलकर की राशि 55980/- रू. वसूल की गई।
वसूली कार्यक्रम में सहायकयंत्री जागेश श्रीवास्तव के साथ के.सी. अग्रवाल, प्रमोद अष्टपुत्रे उपयंत्री, रामबाबू शर्मा, अतर सिंह, शिवदयाल, राजेन्द्र जैन, सुधीर, भगवानदास, राधेश्याम, नरेन्द्र, सलीम, विकास सरोज, श्यामसुंदर मिश्रा, जसवंतलाल शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
सहायकयंत्री जागेश श्रीवास्तव द्वारा बताया गया है कि जलकर वसूली अभियान निरंतर चलता रहेगा। दिनांक 07.03.2009 को भी उपरोक्त क्षेत्रों में जलकर वसूली की कार्यवाही की जावेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी