विभिन्न उपखण्डों से 7 लाख 85 हजार 989 रू. जलकर जमा हुआ
ग्वालियर दिनांक 25.03.2009- नगर निगम के जलकर वसूली के अभियान के तहत आज शहर के विभिन्न उपखण्डों में 7 लाख 85 हजार 989 रू. वसूल किये गये तथा अवैध रूप से पाये गये 52 नल कनेक्शनों को काटा गया। उक्ताशय की जानकारी नगर निगम के जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि अरविन्द्र शर्मा, प्रभारी सहायकयंत्री जलप्रदाय संधारण उपखण्ड लश्कर पश्चिम क्र.1 के द्वारा 1,33,248/- रू. जलकर की राशि वसूल की गई एवं 13 अवैध कनेक्शन काटे गये।
डी.के. गुप्ता, प्रभारी सहायकयंत्री जलप्रदाय संधारण उपखण्ड लश्कर पश्चिम क्र.2 के द्वारा 84,722/- रू. जलकर की राशी वसूल की गई एवं 06 अवैध कनेक्शन काटे गये। के.सी. अग्रवाल, प्रभारी सहायकयंत्री जलप्रदाय संधारण उपखण्ड लश्कर पूर्व क्र.1 के द्वारा 1,15,118/- जलकर की राशि वसूल की गई एवं 7 अवैध कनेक्शन काटे गये।
जागेश श्रीवास्तव, प्रभारी सहायकयंत्री जलप्रदाय संधारण उपखण्ड लश्कर पूर्व क्र.2 के द्वारा 1,14,000/- जलकर की राशि वसूल की गयी एवं 8 अवैध कनेक्शन काटे गये। एस.एल. बाथम, प्रभारी सहायकयंत्री जलप्रदाय संधारण उपखण्ड ग्वालियर द्वारा जलकर की राशि 1,20,247/- रू. वसूल की गयी एवं 18 अवैध कनेक्शन काटे गये।
ए.पी.एस. भदौरिया, प्रभारी सहायकयंत्री जलप्रदाय संधारण उपखण्ड मुरार के द्वारा जलकर की राशि 2,18,654/- रू. वसूल की गयी। इस प्रकार पूरे शहर से आज कुल 7 लाख 85 हजार 989 रू. (सात लाख पिच्चायसी हजार नौ सौ नवासी केवल) की राशि वसूल की गई एवं 52 अवैध नल कनेक्शन काटे गये।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी