विभिन्न स्थानों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये
ग्वालियर दिनांक 02.03.2009- निगमायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा के निर्देशानुसार मदाखलत दस्ते ने ए.जी. ऑफिस रोड, माधवनगर चौराहा, चेतकपुरी चौराहा, कटोराताल रोड, जयेन्द्रगंज, दौलतगंज, नजरबाग मार्केट, बाड़ा, सराफा, हाईकोर्ट रोड आदि क्षेत्रों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।
इसके बाद मदाखलत दल पड़ाव, स्टेशन बजरिया, बस स्टेण्ड, मेला रेसकोर्स रोड, दुग्ध डेयरी रोड, 7 न0 चौराहा, मुरार बारादरी चौराहा, कुम्हरपुरा, ठाटीपुर, गांधी रोड, यूनिवर्सिटी रोड आदि क्षेत्रों से गुलम्बरों से कपड़े के बैनर निकलवाये गये एवं विद्युत पोलों से क्यिोक्स निकलवाये गये।
पड़ाव, स्टेशन बजरिया से 4 आवार सांडो को गैंग द्वारा पकड़वाकर शिवपुरी जंगल में शहर बदल कराया गया।
कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, सहायक निरीक्षक राधेश्याम शर्मा, सुघर सिंह दरोगा, श्यामसुंदर शर्मा एवं विजय माहौर दल बल सहित उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी