आज महावीर जंयती पर मीट मछली की दुकानों का निरीक्षण किया
ग्वालियर दिनांक 07.04.2009- निगमायुक्त के निर्देशानुसार आज महावीर जयंती के दिन समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा आज सुबह से शहर के विभिन्न मीट मछली बाजारों का निरीक्षण किया गया। निगम के कर्मचारियों का दल स्वास्थ्य अधिकारी के मार्ग दर्शन में आज कम्पू, ईदगाह, माधोंगज, चौवडी बाजार, छप्पर वाला पुल, ढोली बुआ का पुल, शिन्दे की छावनी, नाका चन्द्रवदनी , अवाड़पुरा, गुढ़ी गुढ़ा का नाका गया जहां अधिकतर दुकाने बंद थी लेकिन एक दुकान शिन्दे की छावनी पर हब्बू नामक मीट व्यापारी की दुकान खुली थी दुकानदार निगम के अमले को देख कर भाग गया । नाका चन्दवदनी तथा ढोली बुआ का पुल पर भी एक दुकान खुली पायी गई जिसका सामान जप्त किया जाकर पंचनामा तैयार कर न्यायालयीन कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।
आज के अभियान में स्वास्थ्य अधिकारी गुप्ता के साथ कालीचरण एवं हरीचरण शर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रो के अधिकारी उपस्थित थे।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी