मदाखलत ने सम्पत्ति विरूपण के तहत दर्जनों बैनर हटाये
ग्वालियर दिनांक 20.04.2009- मदाखलत दस्ते द्वारा आज श्रीमान विशेष मजिस्ट्रेट श्री आलोक मिश्रा जी के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त श्री जय किशन गौड क्षेत्राधिकारी श्री हरनारायण शर्मा क्षेत्र क्र. 19 के निशानदेही पर अवैध गुमटियों को हटाने की सख्त हिदायत दी गई ।
क्षे. क्र. 16 के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी द्वारा बताए अनुसार गोल पहाडिया बिजली घर लाली का पुरा समाधिया कॉलोनी तारागंज से राजनैतिक दल के 5 बैनर 15 झण्डे तथा 32 विज्ञापन होर्डिग निकलवाये गये।
क्षे. क्र. 2 पर पोलिंग बूथों से 40 पोस्टर निकलवाए गये क्षेत्र क्र. 3 हजीरा चौराहा चार शहर का नाका चौराहा से 7 बैनर निकलवाए । क्षेत्र क्र. 4 से तानसेन नगर से 6 बैनर विज्ञापन के क्षेत्र क्र. 5 पाताली हनुमान आरा मील गेट से 5 बैनर विज्ञापन निकलवाये गये क्षेत्र क्र. 10 बिग बाजार चिडियाघर रोड पोलोटेक्निक महिला कॉलेज से पडाव चौराहा लक्ष्मण पुरा तक अन्य विज्ञापन के 25 बैनर निकलवाए गये।
क्षेत्र क्र. 6 के अंतर्गत ठाटीपुर गॉव चौराहे से 4 राजनीतिक दल के बैनर निकलवाए गये एवं गाधी रोड से मुरार तक विज्ञापन के 16 कियोक्स निकलवाए गये। क्षेत्र क्र. 7 द्वारकाधीश मंदिर से मुरार तक विज्ञापन के कपडे के बैनर 20 निकलवाए गये। क्षेत्र क्र. 9 में विज्ञापन के 10 बैनर निकलवाए गये।
आज की कार्यवाही दौरान मदाखलत अधिकारी श्री सत्यपाल सिंह चौराहा सहायक निरीक्षण राधेश्याम शर्मा सुघर सिंह श्याम शर्मा समस्त मदाखलत स्टाफ के साथ उपस्थित रहें।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी