प्रभावशाली समाजों का समर्थन मिलने से अशोक सिंह की स्थिति हुई मजबूत
दलित पिछड़ा वर्ग से जुडे समाजो ने कहा-अशोक सिंह के नेतृत्व में विकास को चुनेंगें
ग्वालियर 24 अप्रैल । विभिन्न स्थानीय समाज कांग्रेस के लोकप्रिय प्रत्याशी अशोक सिंह को भारी मतो से विजयी बनाने के लिए मैदान में उतर आए है । इन समाजो की अलग-अलग हुई वृहद बैटकों में निर्णय लिया कि ग्वालियर अंचल के विकास को गति देने, बुनियादी सुविधाओें की निर्विघ्न उपलब्धि एवं जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कांग्रेस को विजयी बनाया जाए । बैठको मे उपस्थित समाज के गणमान्यजनों ने भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि वह पार्टी जनता की आशाओं एवं आकाक्षंओं को पूर्ण करने में नितांत असफल रही है इसलिए भाजपा के हाथों में क्षेत्र के भाग्य की बागड़ोर नही सौंपी जा सकती ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी