शुक्रवार, 24 अप्रैल 2009

पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों के पहचान पत्र बनेंगे

पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों के पहचान पत्र बनेंगे

ग्वालियर 23 अप्रैल 09। मतदान सामग्री वितरण स्थल एम एल बी. महाविद्यालय में 28 अप्रैल को मतदलों में शामिल पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को पहचान पत्र सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा जारी किये जायेंगे।

       कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि पीठासीन अधिकारियों के 27 अप्रैल के प्रशिक्षण में निर्देशित करें कि समस्त पीठासीन व मतदान अधिकारी अपने-अपने दो पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ 28 अप्रैल को सामग्री वितरण स्थल पर अवश्य साथ लायें। फोटोयुक्त पहचान पत्र पर फोटो चस्पा कर, उस पर संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के हस्ताक्षर करायें।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी