सोमवार, 6 अप्रैल 2009

थर एवं इकारा में होंगे विधिक साक्षरता शिविर

थर एवं इकारा में होंगे विधिक साक्षरता शिविर

ग्वालियर, 6 अप्रैल 09/ ग्वालियर जिले के मुरार विकासखण्ड के ग्राम थर में 9 अप्रैल को तथा बरई विकासखण्ड के ग्राम इकारा में 24 अप्रैल को विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जावेगा । यह जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अरूण प्रधान ने दी । उन्होंने बताया पंचायत विभाग एवं सम्बन्धित विभागों को आयोजन हेतु सूचना दे दी गई । विधिक साक्षरता शिविर में कानूनविद् ग्रामवासियों को न केवल कानून की जानकारी देंगे अपितु शासन की विधिक सहायता योजनाओं से भी अवगत करावेंगे । श्री प्रधान ने अधिक से अधिक ग्रामवासियों को शिविर में भाग लेकर लाभ उठाने का आग्रह किया है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी