चंदेरी नगर पालिका अध्यक्ष वापसी के लिये मतदान 10 जून को
आदर्श आचरण संहिता लागू
ग्वालियर, 22 मई 09/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अशोकनगर जिले की चंदेरी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलाये जाने के संबंध में निर्वाचन के लिये कल कार्यक्रम की सूचना जारी कर दी गयी है ।
निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष को वापस बुलाये जाने के लिये आगामी 10 जून को मतदान होगा । मतगणना और निर्वाचन परिणाम की घोषण 12 जून को होगी । यह निर्वाचन एक जनवरी, 2009 की संदर्भ तिथि के आधार पर आयोग द्वारा तैयार की गई मतदाता सूची के आधार पर कराये जायेंगे । निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नगर पालिका परिषद चंदेरी जिला अशोकनगर के नगरीय क्षेत्र के लिये आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी