रविवार, 10 मई 2009

200 किलो अमानक पोलिथिन नगर निगम अमले द्वारा जप्त

200 किलो अमानक पोलिथिन नगर निगम अमले द्वारा जप्त
ग्वालियर दिनांक 09.05.2009- नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा अमानक प्रकार की पोलीथिन की बिक्री के विरूध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज नगर निगम के स्वस्थ्य तथा मदाखलत अमले द्वारा जनकगंज स्थित सब्जी मण्डी में थैली विक्रेताओ के यहां छापे मारकर लगभग 200 किलो पोलिथिन की थैली जो अमानक प्रकार की थी को जप्त किया गया उक्त आशय की जानकारी नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सुभाष गुप्ता द्वारा जनसम्पर्क के माध्यम से प्रेस में जारी विज्ञप्ति में दी गई । उन्होने बताया कि प्रदुषण वोर्ड के निर्देशानुसार ऐसी पोलीथिन थैलीया जो 20 गुणा 30 सेन्टीमीटर से छोटी तथा 20 माइक्रोन से पतली है तथा पुनाचक्रित कर बनाई गई हैं बाजार मे ंबेचना प्रतिवधिंत हैं इस प्रकार की शिकायते नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को अनेक दिनो से प्राप्त हो रही थी कि सब्जी मण्डी के बाहर कथित व्यापारियों द्वारा तडके सुबह ठेलो पर ऐसी थैली बेची जाती है। प्राप्त शिकायत पर आज प्रात: 6 बजे उक्त कार्यवाही सम्पन्न की गई । कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्याम शर्मा क्षेत्रीय अधिकारी हरिनारायण शर्मा स्वास्थ्य विभाग के मनीष पराशर के साथ मदाखलत का स्टाफ उपस्थित था।
श्री गुप्ता द्वारा बताया गया कि शहर से डेयरियां हटाने के लिये शासन के निर्देशन पालन में 250 डेयरी व्यावसायियो को नोटिस जारी किये जा चुके है तथा 15 डेयरी व्यावसायियो के विरूध न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया जा चुका है । जिनमें से 9 ठाटीपुर क्षेत्र के तथा 6 अन्य क्षेत्रों के डेयरी व्यवासायी है। उन्होंने बताया कि आवारा तथा पालतु जानवरो की सूची बनाने के लिये क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी