शुक्रवार, 8 मई 2009

बिना स्वीकृति चल रहे निर्माण कार्य बंद कराये

बिना स्वीकृति चल रहे निर्माण कार्य बंद कराये

ग्वालियर दिनांक 07.05.2009- नगर निगम के मदाखलत दस्ते ने क्षेत्र क्र. 20 दौलतगंज में बबली अग्रवाल एवं क्षेत्र क्र. 11 अशोक कुमार एडवोकेट, बसंतबिहार द्वारा बिना स्वीकृति निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसे भवन अधिकारी जादौन के निर्देश पर रोका गया एवं क्षेत्र क्र0 13 फालका बाजार स्थित राकेश मंगल द्वारा बिना स्वीकृति निर्माण कार्य किया जा रहा था जिस  ए.ई. के निर्देश पर बंद करवाया गया।

       इसके अतिरिक्त इन्दरगंज एवं कम्पू क्षेत्र से हाथ ठेलों को हॉकर्स जोन में भेजा गया। इसके साथ ही हिदायत दी गई कि मुख्य मार्गों पर ठेला खड़ा न करे अन्यथा 2 दिवस पश्चात थाना प्रभारी के सहयोग से ठेलों को जप्त करने की कार्यवाही की जावेगी।

       किलागेट, फूलबाग, शिन्दे की छावनी, इंदरगंज, बाड़ा, दत्त मंदिर, राममंदिर, पुराना हाईकोर्ट, दौलतगंज आदि क्षेत्रों से 20 आवारा जानवर पकड़वाकर निगम खिड़क में बंद कराये गये। बाड़ा तथा राममंदिर क्षेत्र से घास बेचने वालों को हटवाया गया।

       आज की कार्यवाही में सत्यपाल सिंह चौहान, राधेश्याम, श्यामसुंदर शर्मा, विजय माहौर दल बल सहित उपस्थित रहे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी