सोमवार, 11 मई 2009

बाज ऑडिटोरियम में फिल्म प्रदर्शन पर प्रतिबंध

बाज ऑडिटोरियम में फिल्म प्रदर्शन पर प्रतिबंध

ग्वालियर 11 मई 09। मुरार स्थित बाज सिनेमा ऑडिटोरियम में किसी भी फिल्म का प्रदर्शन प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिला दण्डाधिकारी एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी द्वारा लगाया गया यह प्रतिबंध उक्त ऑडिटोरियम के सिनेमा लायसेंस का नवीनीकरण होने एवं इसका मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक लागू रहेगा। अपर जिला दण्डाधिकारी श्री आर के. जैन ने बताया कि बाज सिनेमा के संचालक को आदेशित किया गया है कि लायसेंस नवीनीकरण एवं सिनेमा भवन सुदृढ़ होने के प्रमाण पत्र के पूर्व किसी भी फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया जाये।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी