सामाजिक न्याय विभाग किराये पर भवन लेगा
ग्वालियर 11 मई 09। समाजिक न्याय विभागान्तर्गत मानिसक रूप से अविकसित बालक एवं बालिकाओं हेतु आवासीय विद्यालय ग्वालियर के लिये एक भवन किराये पर लिया जाना है। इस हेतु भूतल पर, भवन में 50 बालक-बालिकाओं के शिक्षण एवं प्रशिक्षण तथा अवासीय व्यवस्था हेतु अनुमानत: 12 कक्ष, 04 हॉल तथा 4-4 लैट्रिन एवं बाथरूम तथा एक रसोई घर की आवश्यकता होगी। साथ ही जल एवं विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था होना अनिवार्य है।
जो भवन स्वामी उपरोक्तानुसार आवासीय विद्यालय हेतु कलेक्टर द्वारा निर्धारित दर अनुसार, अपना भवन किराये पर देने के इच्छुक हों तो, संबंधित भवन स्वामी अपना आवेदन पत्र, भवन नक्शा सहित कार्यालय संयुक्त-संचालक, सामाजिक न्याय(जिला पंचायत कैम्पस थाटीपुर मुरार) ग्वालियर में 07 दिवस के अन्दर कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर प्रस्तुत कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें