विशेष विवाह अधिकारी द्वारा धीरज और प्रतीक्षा भदौरिया के विवाह आवेदन पर शिकायत/आपत्ति आमंत्रित
ग्वालियर 7 मई 09। विवाह अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ग्वालियर के समक्ष श्री अरविन्द जादौन वल्द श्री धीरज सिंह जादौन, ग्राम किशोरा, झींझक, जिला कानपुर तथा सुश्री प्रतीक्षा भदौरिया वल्द समरजीत सिंह भदौरिया, एफ-115 हरीशंकरपुरम ने विशेष विवाह अधिनियम 1954 के अन्तर्गत आवेदन प्रस्तुत किया है। विवाह अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ने सभी आम और खास को इस वैवाहिक आवेदन की जानकारी देकर कहा है कि यदि इस विवाह के सम्बन्ध में किसी को कोई शिकायत अथवा आपत्ति हो तो वह तीस दिन के भीतर दर्ज करवा सकता है। निर्धारित तिथि तक कोई शिकायत / आपत्ति प्राप्त न होने पर यह विवाह अनुष्ठापित करवाया जाकर प्रमाण पत्र दे दिया जायेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें