गुरुवार, 28 मई 2009

जिला पंचायत: साधारण सभा की बैठक आहूत

जिला पंचायत: साधारण सभा की बैठक आहूत

ग्वालियर 27 मई 09। जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक गुरूवार 4 जून को  जिला पंचायत कार्यालय ठाठीपुर में आहूत की गई है। बैठक प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होगी। बैठक में संभागायुक्त डॉ. कोमल सिंह पंचायत अन्तर्गत विभागों की समीक्षा करेंगे। संभागायुक्त जिला पंचायत के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से चर्चा करेंगे तथा बाद में विभागीय योजनाओं के अमल का जायजा लेने ग्रामीण क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे। समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण विभागों के संभागीय अधिकारी तथा जिला कलेक्टर भी शिरकत करेंगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी