स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए कंट्रोल रूम की स्थापना
भोपाल 5 मई 09। प्रदेश में स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग ने सतर्कता के तौर पर कदम उठाये हैं। भोपाल स्थित पशु चिकित्सा संचालनालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का फोन नम्बर 0755-2772061 है।
दुनिया के अनेक देशों में स्वाइन फ्लू की बीमारी के प्रकोप को देखते हुए पिछले दिनों पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज गोयल ने मंत्रालय में पशु चिकित्सा अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया कि प्रदेश में सूकरों में होने वाले किसी भी रोग अथवा असामान्य मृत्यु दर को नज़रअंदाज़ न किया जाये। ऐसी परिस्थितियों में नेजल स्वैब एवं सीरम के नमूने जाँच हेतु भोपाल की हाई सिक्यूरिटी एनीमल डिसीज़ लेब को उपलब्ध कराये जायें।
यद्यपि स्वाइन फ्लू रोग के प्रकरण भारत में विद्यमान होने की कोई सूचना नहीं है। सतर्कता के तौर पर जिला कलेक्टरों एवं जिले के उप संचालक पशु चिकित्सा को सतर्कता बरतने के लिये निर्देशित किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी