शनिवार, 9 मई 2009

विवाह पंजीयन संबंधी आवेदन पर शिकायत/आपत्ति आमंत्रित

विवाह पंजीयन संबंधी आवेदन पर शिकायत/आपत्ति आमंत्रित

ग्वालियर 8 मई 09। विवाह अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ग्वालियर के समक्ष श्री रोहित अशोक दीक्षित वल्द श्री अशोक नन्द गोपाल दीक्षित, निवासी 6/3 सांई कृपा ब्लॉक, कमथ ब्लॉक के पीछे पुराना डोम्बीवली (वेस्ट) थाणे, महाराष्ट्र तथा सुश्री मंजू मिश्रा पुत्री डॉ. श्री कृष्ण अवतार मिश्रा निवासी शताब्दी पुरम लश्कर ग्वालियर द्वारा संयुक्त रूप से विवाह पंजीयन के लिये आवेदन प्रस्तुत किया है। इन दोनों की अनुसार उनकी शादी 15 फरवरी 06 को पिंटो पार्क स्थित अभिनंदन वाटिका में संपन्न हुई थी। विवाह अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ने सभी आम और खास को इस वैवाहिक आवेदन की जानकारी देकर कहा है कि यदि इस विवाह के सम्बन्ध में किसी को कोई शिकायत अथवा आपत्ति हो तो वह तीस दिन के भीतर दर्ज करवा सकता है। निर्धारित तिथि तक कोई शिकायत / आपत्ति प्राप्त न होने पर यह विवाह अनुष्ठापित करवाया जाकर प्रमाण पत्र दे दिया जायेगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी