01 जुलाई को नगर निगम करेगा सामूहिक विवाह
ग्वालियर दिनांक 16.06.2009- नगर निगम द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 01 जुलाई (भडैया नौमी) को सामूहिक विवाह करेगा। अभी तक 10 आवेदनपत्र विवाह हेतु प्राप्त हो चुके हैं जिनकी विधिवत जांच कराई जा रही है।
निगमायुक्त द्वारा समस्त अभिभावकों से आग्रह किया है कि यदि वे अपनी कन्या का विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कराना चाहते हैं तो वे तत्काल जनसम्पर्क कार्यालय जलबिहार में पहुंचकर दिनांक 22 जून 2009 तक आवेदन जमा करावें। इसके पश्चात कोई आवेदन स्वीकार नहीं किये जावेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी