जलकर वसूली एवं अवैध कनेक्शनो को वैध करने हेतु शिविर 14 जून को
ग्वालियर दिनांक 12.06.2009- सिटी सेंटर साईड नं. 1के आई ब्लॉक स्थित पार्क में दिनांक 14.06.2009 की प्रात: 10:00 बजे से जलकर वसूली एवं अवैध कनेक्शन को वैध करने हेतु एवं वर्ष 2009-2010 का नियमित जलकर जमा करने हेतु कैम्प लगाया जावेगा। उक्ताशय की जानकारी सहायक यंत्री पीएचई श्री एपीएस भदौरिया द्वारा दी गई उन्होने बताया कि उक्त शिवर में विीािन्न क्षेत्रों के उपयंत्री श्री राजेश शर्मा, श्री राजीव श्रीवास्तव मीटर रीडर श्री राधेश्याम सविता एवं अन्य जलकर वसूली से संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहेगें।
उक्त कैम्प में अवैध नल जल कनेक्शनों को वैध करने की कार्यवाही प्राथमिकता से की जावेगी। गत सात दिवस में क्षेत्र के सभी अवैध नल जल कनेक्शनों को चिन्हित कर लिया गया है एवं उपभोक्ताओें को सूचना पत्र जारी कर कनेक्शन वैध कराने हेतु आग्रह किया गया है, एवं अवैध नल जल कनेक्शन धारक जो उक्त कैम्प में भी अपने कनेक्शन वैध नही कराते है उन्हें अगले सप्ताह में विच्छेद कर दिया जावेगा।
उन्होनें नागरिको से अपील की है कि दिनांक 14.06.2009 को उपराक्त कैम्प का लाभ उठाकर अपने नल जल कनेक्शनों को वैध करावें एवं जलकर वकाया राशि जमा करें।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी