शनिवार, 20 जून 2009

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 90 वीं वार्षिक आमसभा आज

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 90 वीं वार्षिक आमसभा आज

ग्वालियर 19 जून 09। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 90 वीं वार्षिक आमसभा 20 जून 2009 को स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान में प्रात: 11 बजे होगी, जिसमें बैंक का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया जायेगा। साथ ही बैंक की सदस्यता, अंशपूंजी, निधियों, विनियोग एवं खाद बीज वितरण की जानकारी से सदस्यों को अवगत कराया जायेगा। आमसभा में 74.80 लाख लाभ का बजट पेश किया जायेगा। आमसभा में सदस्यों से बजट की स्वीकृति ली जावेगी। आगामी वर्ष हेतु खाद/बीज, मध्यकालीन, दीर्घकालीन ऋण आदि के लक्ष्य निर्धारण की स्वीकृति ली जावेगी। समस्त समितियों के प्रतिनिधियों से बैठक में उपस्थित होने का बैंक महाप्रबंधक श्री आलोक जैन ने निवेदन किया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी