वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर सर्वदलीय प्रार्थना सभा का आयोजन आज
ग्वालियर दिनांक 17.06.2009- नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा सर्वदलीय प्रार्थना सभा का आयोजन आज 18 जून 2009 को प्रात: 7.30 बजे वीरांगना की समाधि स्थल पर किया जा रहा है।
महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने शहर के गणमान्य नागरिको से आग्रह किया है कि वे आयोजित सर्वदलीय प्रार्थना सभा में पहुंचकर शहीदों को श्रध्दांजलि अर्पित करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी