मंगलवार, 30 जून 2009

संभागायुक्त आज विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे

संभागायुक्त आज विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे

ग्वालियर 29 जून 09। संभागायुक्त डॉ. कोमल सिंह जिले के ग्रामीण अंचल में विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों की मंगलवार को समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक प्रात: 11 बजे जिला पंचायत के सभागार में रखी गई है। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में जिला पंचायत के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारियों को विभागीय प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित रहने के लिये कहा गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी