तम्बाकू नियंत्रण: कार्यशाला आज
ग्वालियर 16 जून 09। तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम को जिले में प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में बुधवार 17 जून को जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केन्द्र में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्चना शिंगवेकर ने बताया कि कार्यशाला में जिले की निर्धारित कार्ययोजना के तहत धूम्रपान तथा तम्बाकू सेवन से होने वालो दुष्परिणामों की जानकारी दी जायेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी