सफाई संरक्षकों की भर्ती के लिये महापौर का अभिनंदन किया गया
ग्वालियर दिनांक 24.06.2009- नगर निगम ग्वालियर में सफाई संरक्षक के रिक्त पदों के विरूद्व प्रत्येक वर्ष में नियमित नियुक्तियां की जायेगी। उसी तारतम्य में हाल ही में 50 स्थाई रिक्त पदो ंके विरूद्व नियुक्तियों हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। उक्त उद्गार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने भारतीय मजदूर संघ सफाई कामगार मोर्चा म0प्र0 के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा करते हुये व्यक्त किये। उन्होंने स्पष्ट किया कि 994 सफाई कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव पृथक से राज्य शासन को भेजा गया है और इस प्रस्ताव पर सक्षम स्वीकृति प्राप्त करने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। स्वीकृति प्राप्त होते ही 994 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जावेगी इससे पूर्व प्रतिनिधि मण्डल द्वारा महापौर विवेक नारायण शेजवलकर सफाई कर्मचारियों की रिक्त पदों की भर्ती के लिये माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
श्री शेजवलकर ने कहा कि वे ऐसी प्रक्रिया प्रांरभ कर रहे हैं जिससे सफाई कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद प्रतिवर्ष सफाई कर्मचारियों के प्रतिवर्ष नियुक्तियां होती रहे। उन्होंने कहा कि नगर निगम की वर्तमान परिषद द्वारा 220 सफाई कर्मचारी जो पूर्व परिषद द्वारा कलेक्टर दर पर नियुक्त किये गये थे, में से 217 सफाई कर्मचारियों को स्थाई पदों के विरूद्व परिवीक्षा अवधि में नियुक्त किया। साथ ही 910 सफाई कर्मचारियों को पहली बार क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ दिया गया। उन्होंने प्रतिनिधि मण्डल को बताया कि वर्तमान परिषद के कार्यकाल में सहायक दरोगा के पद पर 26, दरोगा के पद पर 5 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई। उन्होंने कहा कि नगर निगम ग्वालियर अपने सफाई संरक्षकों के हितों के लिये सदैव प्रयासरत रहेगा। प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व केन्द्रीय अध्यक्ष अशोक बाल्मीकि, जिलाध्यक्ष कमल घेघट, सीताराम खरे, किशोर बाल्मीकि, रमेश बाल्मीकि, जगदीश डागोर, सोनू बाल्मीकि ने किया।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी