प्रदेश के प्रथम सुविकसित नागरिक सुविधा केन्द्र का लोकार्पण सम्पन्न
ग्वालियर दिनांक 12.06.2009- प्रभारी मंत्री जयंत मलैया द्वारा आज नगर निगम ग्वालियर द्वारा डीएफआईडी के सहयोग से बनाये गये पहले नागरिक सेवा केन्द्र का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री अनूप मिश्रा तथा महापौर विवेक नारायण शेजवलकर भी उपस्थित थे। महापौर विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा सिटीजन सर्विस सेन्टर के विषय में जानकारी देते हुये बताया कि नगर निगम ग्वालियर में विके्रन्दीकरण व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये चार उपनगरीय कार्यालयों की स्थापना की गई है एवं दिनांक् 26 अप्रैल 2008 से इन कार्यालयों ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। प्रत्येक कार्यालय के साथ सिटीजन सर्विस सेन्टर की स्थापना की जा रही हैं।
प्रथम सिटीजन सर्विस सेन्टर की स्थापना उपनगरीय कार्यालय लश्कर पश्चिम पुराना वर्कशॉप पर की गई जिसका आज माननीय प्रभारी मंत्री महोदय द्वारा लोकापर्ण किया गया है।
सिटीजन सर्विस सेन्टर का निर्माण प्रोजेक्ट उत्थान अंतर्गत प्राप्त राशि से किया गया है। इसके रिफरविशमेंट एवं व्यवस्था पर निगम द्वारा राशि रू. 6 लाख (छ: लाख ) मात्र व्यय किये गये हेै।
इस सिटीजन सर्विस सेन्टर से प्रथमत: निम्न सुविधाए नागरिको को प्रदाय की जायेगी।
सम्पत्तिकर जमा करना,जलकर जमा करना,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,शिकायत निवारण ( जल प्रदाय, विघुत, सफाई, सीवर)
इन सेवाओं के अंतर्गत नागरिको को सम्पत्तिकर जलकर आदि की कम्प्यूटराइड रसीद दी जावेगी। जिसकी प्रविष्टि निगम रिकार्ड में ओटोमेटिक होगी। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन यहां जमा हो सकेगें एवं नागरिकगण यही से प्रमाण पत्र प्राप्त करें सकेगें। साथ ही सफाई, विघुत, व्यवस्था जल प्रदाय आदि से संबंधित शिकायत भी सेवा केन्द्र में की जावेगी।
उक्त नागरिक सेवा केन्द्र नगर निगम के मुख्य सर्वेर से जुडे होने से शहर के प्रत्येक नागरिक को इन सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। आने वाले समय में उक्त सेवाओं के साथ अन्य सेवाएं जैसे राशन कार्ड जारी करना, भवन - भूमि किराया जमा करना, अनुज्ञा जारी करना आदि सेवाएं भी सेवा केन्द्र से प्रदाय की जायेगी। प्रभारी मंत्री जायंत मलैया द्वारा इस अवसर पर नागरिकों को प्रदान की गई, नगर निगम की इस उपयोगी सेवा के लिये नगर निगम के अमले तथा महापौर को धन्यवाद प्रदान किया। उन्होने कहा कि इस सुविधा केन्द्र प्रारंभ होने से नगर निगम की आय में वृद्वि होगी। कार्यकम में मंत्री अनूप मिश्रा द्वारा भी नागरिको को सम्बोधित किया गया। उन्होने कहा कि नगर निगम का यह प्रयास अनुकरणीय है। इससे नगारिको को वेहतर सुविधाये मिलेगी । किन्तु नगर निगम को इस सर्विस सेन्टरो की लगातार निगरानी करनी होगी। उन्होने सिटीजन सर्विस सेन्टर को दूरभाष को जोडे जाने का सुझाव दिया ।
आज के समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति विजेन्द्र सिंह जादौन पार्षद रविन्द्र सिंह राजपूत सतीश वोहरे राकेश माहौर विनोद अष्टया उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जनसम्पर्क अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव ने किया तथा आभार प्रदर्शन नेता सत्ता पक्ष प्रीतम सिंह नौगइया ने किया ।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी