नगर निगम करेगा 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह आज
ग्वालियर दिनांक 30.06.2009- नगर निगम द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आज दिनांक 01.07.2009 को 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह करायेगा जिनमें 4 कन्यायें मुस्लिम समाज की एवं 7 कन्यायें हिन्दू समाज की है।
निगमायुक्त द्वारा समस्त अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि जिन कन्याओं के अभिभावकों द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह हेतु आवेदन जमा किया गये है वे भगवान कॉलोनी में कबीर आश्रम, ठाटीपुर में प्रात: 09.00 बजे उपस्थित होकर विवाह सम्पन्न करायें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी