प्रशिक्षण से कर्मचारियों की दक्षता में इजाफा होगा: शेजवलकर
ग्वालियर दिनांक 07.07.2009- प्रशिक्षण कर्मचारियों की कार्यदक्षता बढाता है। इससे निकाय की क्षमता का संवर्धन होता है । उक्त उद्गार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा होटल लेण्डमार्क में नगर निगम के जनकार्य विभाग के इंजीनियर के मध्यप्रदेश गरीबोन्मुखी परियोजना के तहत दिये जा रहे पॉच दिवसीय प्रशिक्षण में उदधाटन करते हुये व्यक्त किये । उन्होने कहा कि नगर निगम परिवार में हाल ही में इन्जीनियरों की बडे पैमानें पर नियुक्ति की गई है। उक्त कर्मचारियों को प्रशिक्षित किये जाने के उददेश्य से डी.एफ.आई.डी के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है । उन्होने कहा कि विभाग की योजनायें समय पर पूरी हो तथा कार्य की गुणवत्ता में सुधार आवे इस दृष्टि से कर्मचारियों का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन एम.पी.यू.एस.पी. के नॉडल आफीसर देवेन्द्र सिंह चौहान ने किया । कार्यक्रम में जनकार्य विभाग के अधीक्षण यंत्री चतुर सिंह यादव कार्यपालन यंत्री दिनेश अग्रवाल, सहायक यंत्री प्रेम पचौरी एवं लगभग 25 उपयंत्रियों द्वारा जनकार्य विभाग की विभिन्न कार्य प्रणालियों से
संबंधित प्रशिक्षण्ा लिया । श्री चौहान ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण लगातार पॉच दिवस तक चलेगा तथा प्रशिक्षण में भोपाल तथा दिल्ली से विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ आकर प्रशिक्षण देंगे।
इस प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को मेजरमेन्ट पुस्तिका भरना, निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का निर्धारण करना तथा कार्य का अनुमापन तैयार करना सिखाया जावेगा।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी