अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया
ग्वालियर दिनांक 27.07.2009- नगर निगम के मदाखलत विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि आज राजस्व प्रभारी के पत्रानुसार सुभाष मार्केट एवं नेहरू मार्केट दीपक पुत्र श्री लक्ष्मणदास द्वारा दुकान के पीछे 14ग3 फुट भूमि पर अतिक्रमण किया गया था जिसे हटाया गया। इसके साथ ही मनोहरलाल, राधामल एवं जगदीश नायक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था उक्त अतिक्रमण को हटवाया गया।
मदाखलत दस्ते द्वारा अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही करते हुये बाड़ा, सराफा बाजार, फालका बाजार, शिन्दे की छावनी, छप्पर वाला पुल, फूलबाग आदि क्षेत्रों से अस्थायी अतिक्रमण हटवाये गये एवं ठेले वालों को रोड़ पर से हॉकर्स जोन में भेजा गया।
गांधी रोड, स्टेशन बजरिया, ठाटीपुर रोड से 7 आवारा सांड गैंग द्वारा पकड़वाकर गऊशाला लालटिपारा भिजवाये गये।
कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, सहायक निरीक्षक अजय सक्सैना, सुघर सिंह, राधेश्याम शर्मा, श्याम शर्मा, विजय माहौर अपने दल बल सहित उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी