मंगलवार, 28 जुलाई 2009

कर संग्रहक श्रीवास्तव निलंबित

कर संग्रहक श्रीवास्तव निलंबित

ग्वालियर दिनांक 28.07.2009- उपनगरीय कार्यालय ग्वालियर क्षेत्र में कर्तव्य के दौरान लापरवाही करने के कारण तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने से क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 5 के कर संग्रहक जेनेन्द्र श्रीवास्तव को निलंबित करने के आदेश निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा दिये गये। सहायक आयुक्त गुलाबराव काले द्वारा कई बार लिखित व मौखिक रूप से आदेश दिया गया कि बी.पी.एल. धारकों का भौतिक सत्यापन किया जाना है लेकिन कर संग्रहक द्वारा आदेश की लगातार अवहेलना की जाती रही। सहायक आयुक्त श्री काले द्वारा कर संग्रहक जेनेन्द्र श्रीवास्तव को निलंबित किये जाने पर पुष्टि कर प्रकरण निगमायुक्त की ओर भेजा गया।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी