शुक्रवार, 3 जुलाई 2009

बलात्कार के आरोपी अनवर की गिरफ्तारी पर तीन हजार का इनाम

बलात्कार के आरोपी अनवर की गिरफ्तारी पर तीन हजार का इनाम

ग्वालियर एक जुलाई 09। पुलिस अधीक्षक श्री ए. साँई मनोहर ने बलात्कार के आरोपी अनवर पुत्र जुम्मन खाँ निवासी डबरा हाल अवाडपुरा थाना कम्पू जिला ग्वालियर की गिरफ्तारी पर तीन हजार रूपये का नकद इनाम घोषित किया है। इस आरोपी पर मांडरे की माता, बोरिंग के पास निवासरत एक सात वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने का आरोप है। जो भी व्यक्ति विधि संगत तरीकों से इस आरोपी को गिरफ्तार करायेगा, उसे यह इनाम दिया जायेगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी