विभिन्न क्षेत्रों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये
ग्वालियर दिनांक 07.07.2009- निगमायुक्त कौषलेन्द्र सिंह भदौरिया के निर्देषानुसार मदाखलत दस्ते ने आमखो, कम्पू, जिन्सी नाला, छप्परवाला पुल, फूलबाग गेट, पडाव, स्टेषन, बजरिया व ठाटीपुर चौराहे पर मेंन रोड से हाथठेले वालों को एवं कुम्हारपुरा, मुरार, बारादरी, सदर बाजार, गरम सडक से हाथठेले वालों को हटाकर हॉकर्स जॉन में भिजवाया गया एवं इन्ही समस्त रूटोें से मुख्य चौराहों से कपडों के बैनर व खम्भों से फ्लेक्स निकलवायें गये ।
महाराज बाडा, सराफा बाजार, दौलतगंज, नई सडक, हनुमान चौराहा, माधौगंज, जनकगंज, ईदगाह, मामा का बाजार, लाला बाजार, गॉधी मार्केट से आज स्थाई अतिक्रमणकर्ताओं को अनाउंसमेन्ट कराकर सूचित किया गया कि वे अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा निगम द्वारा कार्यवाही की जावेगी ।
कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, सहायक निरीक्षक श्याम शर्मा, अजय सक्सैना, सुघर सिंह एवं विजय माहौर उपस्थित रहे।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी