गुरुवार, 23 जुलाई 2009

हैलो चौपाल: कृषि मंत्री का कृषकों से सीधा संवाद

हैलो चौपाल: कृषि मंत्री का कृषकों से सीधा संवाद

ग्वालियर 22 जुलाई 09। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया अब हर माह के प्रथम सोमवार को सांय 6 से 7 बजे तक किसान कॉल 18002334433 पर कृषकों से सीधे संवाद करेंगे। मध्य प्रदेश के किसान इस अवसर का पूरा लाभ उठावें। किसानों से कृषि मंत्री की बातचीत वाले ''हैलो चौपाल'' कार्यक्रम की जानकारी दूरस्थ ग्रामीण अंचल तक पहुँचाने हेतु मैदानी कृषि अमले का भी सहयोग लिया जा रहा है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी